फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lives of five people to cold

ठंड लगने से पांच लोगों की गई जान

Mon, 22 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
The lives of five people to cold
ठंड से सोमवार को जिले में पांच लोगों की जान चली गई। खुटहन में दो और मुफ्तीगंज, मीरगंज और सुइथाकला में एक-एक मौतें ठंड से हुईं। ठंड लगने के चंद मिनटों के अंदर ही मौत हो जाने से लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन


हफ्तेभर से कहर बरपा रही ठंड अब जानलेवा बन चली है। सोमवार को आठ डिग्री के आसपास पहुंचे न्यूनतम तापमान के बीच ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

खुटहन संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के कैराडीह गांव में प्रदीप गुप्ता की पत्नी चंदा (25) ने सोमवार को सुबह स्नान किया। इसके बाद उसे ठंड लगने का आभास हुआ। वह अलाव तापने लगी, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


घर वाले फौरी तौर पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक ठंड लगने से मौत हुई है। इसी गांव के निवासी हितलाल जायसवाल (75) सुबह की नित्य क्रिया के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 घर आए तो उन्होंने घर वालों से ठंड लगने की बात कही। इसके बाद चाय पी। तब तक तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उन्हें लेकर सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने लगे,

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मीरगंज: भिदुना (गुरगुजी) गांव में ठंड से रामरति यादव (42) की मौत हो गई। रामरति रविवार की रात खेत में सिंचाई कर घर लौटे। रात में ही ठंड लगने की बात कही।

 इस पर अलाव जलाकर बदन की सेंकाई की गई, लेकिन भोर में साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया। मुफ्तीगंज: इटैली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव (40) की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई।

 नरेंद्र अपने निजी ट्रक से गिट्टी लादकर जौनपुर आ रहा था। रामपुर बाजार में तबीयत खराब होने पर खलासी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक ने बताया कि ठंड से लगने से मौत हुई। सुइथाकला : जंगीपुर गांव की महिला की ठंड से मौत हो गई। गांव निवासी सेवालाल की पत्नी कलावती (42) शनिवार की शाम को खेत में काम कर घर आईं।


 अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिवार के लोग राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घर वालों ने ठंड  से मौत की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed