फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The jam hostile people

पूरे दिन जाम से जूझे लोग

Tue, 17 Nov 2015 12:40 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 17 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The jam hostile people
शहर में जाम से निबटने का पुलिस के पास कोई इंतजाम नहीं है। खासकर त्योहारों पर इस कदर जाम लग जाता है कि लोगों को आनेजाने में मुसीबत झेलनी पड़ती है। कई दिनों के बाद सोमवार को आफिस खुले और डाला छठ पर खरीददारी
विज्ञापन


को लेकर भीड़ के चलते जाम का दौर पूरे दिन चलता रहा। लोग जाम में फंसकर  परेशान रहे। सबसे अधिक मुसीबत महिलाओं को झेलनी पड़ी। पुलिस कहीं भी जाम के दौरान नहीं दिखी।
विज्ञापन


शहर में सोमवार को ओलंदगंज, शाहीपुर, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शहर में जाम लगने पर कई जगह टीएसआई अयोध्या तिवारी पहुंचे और जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


समाप्त करवाए। शहर में वैसे तो जाम से निबटने का ट्रैफिक पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। समय समय पर पुलिस अफसर दावे तो खूब करते हैं, लेकिन जब भी कोई त्योहार आता है तो उनके दावे की पोल खुल जाती है। कहने को तो 25

 होमगार्ड ट्रैफिक व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अलावा चार ट्रैफिक पुलिस के चार दीवान और दर्जन भर सिपाही हैं। लेकिन हाईवे पर ही इनकी नजर गड़ी रहती है। हाईवे के हर चौराहे पर जाम न लगने के बावजूद भी ट्रैफिक सिपाही

मंडराते रहते हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य किसी से छिपा नहीं है। शहर में होमगार्डों की तैनाती की गई है लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से उन्हें भी हटा दिया गया है। जिसकी वजह से पूरे शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है।


यह हाल यातायात माह का है। यातायात माह में जाम न लगे इसके लिए अतिक्रमण हटाने से लेकर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है लेकिन सबकुछ कागजी कोरम तक ही सिमट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed