फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The government promised to meet up Persistence : Chet Narayan

सरकार हठ छोड़ वादा पूरा करे : चेत नारायण

Mon, 06 Apr 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The government promised to meet up Persistence : Chet Narayan
शिक्षक विधायक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा है कि सरकार को हठवादिता छोड़ अपना वादा पूरा करना चाहिए। समय रहते सरकार नहीं चेती तो शिक्षक आंदोलन को तेज करेंगे।  रविवार को वाराणसी से लखनऊ जाते समय वह टीडी कालेज में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक ने यहां मूल्यांकन केंद्र पर धरने पर बैठे शिक्षकों से मुलाकात किया और आंदोलन के लिए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग सरकार पूरी नहीं करेगी तबतक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने मिर्जापुर, जालौन और झांसी में शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा की। कहा शिक्षक दमन चक्र से घबराने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा  दिया था लेकिन वह वादे से मुकर रही है। शिक्षा मंत्री ने उन्हें वार्ता के  लिए लखनऊ बुलाया है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री से नीचे किसी से वार्ता नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि मांग पूरी हुए बगैर आंदोलन समाप्त नहीं होने वाला। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, मंगरूराम मौर्य, विवेकानंद यादव, आजम खां, संतोष सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed