फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fog stopped the vehicles speed, cold rose Difficulties

कोहरे से रुकी वाहनों की गति, ठंड से बढ़ीं मुश्किलें 

Sun, 25 Dec 2016 01:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 25 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
The fog stopped the vehicles speed, cold rose Difficulties
शनिवार की सुबह कोहरे और ठंड में स्कूल जातीं छात्राएं।
कई दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार की रात से कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी है। घने कोहरे के चलते जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई वहीं ठंड भी बढ़ने लगी है। ठंड और कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर के पास घने कोहरे के चलते ट्रक खाई में पलट गया जिससे चालक और खलासी दोनों मामूली रूप से घायल हो गए।  पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ था। रात में न तो कोहरे का प्रकोप न तो दिन में बादल। गलन भी अचानक कम हो गई थी।
विज्ञापन


लेकिन शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार की देर रात से ही कोहरा छाना लेगा। सुबह होते होते कोहरे की मोटी चादर तन गई। एक तो ठंड दूसरे कोहरे के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में ही बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। घर पर सुबह बच्चों को तैयार करने में महिलाओं को भी परेशान होना पड़ा। दिन में दस बजे तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। सड़कों पर वाहन देर तक लाइट जलाकर चल रहे थे।

 मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में जौनपुर रायबरेली हाईवे बाईपासमार्ग मोड़पर शनिवार की भोर में घने कोहरे के कारण कोयला लदा ट्रक पलट खाई में पलट गया।


ट्रक कोयला लेकर मुगलसराय से प्रतापगढ़ जा रहा था। कोहरे के चलते चालक मोड़ पर समझ नहीं पाया और सीधे खाई में ट्रक जाकर पलट गया। चालक खलासी दोनों को मामूली चोट आई है। रात में दोनों खुद ट्रक से बाहर निकल कर आए और एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed