फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The father lives in the accident, two children critically

हादसे में गई पिता की जान, दो बच्चे गंभीर

Fri, 15 Jul 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
The father lives in the accident, two children critically
हिसार में संत रामपाल के श्रद्धालुओं की बस का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
 शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह स्थित अचला देवी मोड़ पर शुक्रवार को दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नगर के उर्दू बाजार मोहल्ला निवासी गुंजन गुप्ता होम्योपैथिक चिकित्सक थे। उनके दो बच्चे अध्यापा गुप्ता(5) और तेजश्री (7) सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ते हैं। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद गुंजन बच्चों को लेने के लिए बाइक से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से बच्चों को साथ लेकर बाइक से लौट रहे थे। वह सिपाह स्थित अचला देवी मोड़ के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आने से गुंजन की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होम्योपैथिक चिकित्सक गुंजन गुप्ता की मौत के बाद ऐसा लगा कि रास्ते में ही वह उनका इंतजार कर रही थी। गुंजन को सिपाह चौराहे से किला रोड पर मुड़ना था, लेकिन जाम लगने के कारण वह आगे बढ़  गए।


जहां ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था और वह लहराते आ रही थी। उसकी चपेट में आकर वह गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धक्का लगने से वह घायल जरूर हुए लेकिन उठने का प्रयास कर रहे थे तभी ट्रक आगे बढ़ गया और गुंजन पहिया के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed