फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The farmer who went to irrigate was murdered by slitting his throat.

सिंचाई करने गए किसान की गला रेतकर हत्या

Thu, 03 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
The farmer who went to irrigate was murdered by slitting his throat.
सरायख्वाजा। थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के सिंचाई करने गए वृद्ध किसान की मंगलवार की रात सीमावर्ती जिले आजमगढ़ के सोनहरा गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हालांकि हत्या को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों थानों की पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है। वहीं बरदह थाने की पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भदेठी गांव के किसान मुश्ताक अहमद(60) का गांव से सटे आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में खेत है। वह मंगलवार की शाम करीब चार बजे खेत की सिचाई करने अपनी पाही पर साइकिल से इंजन का पट्टा लेकर गए थे, लेकिन वह नौ बजे तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश करते खेत पर पहुंचे । खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। साइकिल पास में ही खड़ी थी और पट्टा उसी में बंधा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर सरायख्वाजा व बरदह थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में परिजनों ने हत्या का कारण नहीं बता सके। मृतक के पुत्र अशफाक अहमद की तहरीर पर बरदह थाना पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीधे-सादे मुश्ताक अहमद की गांव में किसी से भी किसी तरह की रंजिश नहीं थी। ऐसे में सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों थानों की पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed