फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The district will soon B -class

जिले को जल्द मिलेगा बी श्रेणी का दर्जा

Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The district will soon B -class
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर को बहुत जल्द बी श्रेणी दर्जा मिल जाएगा। सूबे में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शीघ्र ही शहरी इलाके में 20 से 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 14 से 16 घंटे
विज्ञापन


बिजली मिलने लगेगी। रविवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव के पैतृक आवास मुंगराबादशाहपुर के तरहटी गांव आए मुख्यमंत्री कुछ क्षण के लिए पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन


वह डीजीपी के घर आयोजित तिलकोत्सव में आए थे। उन्होंने पेरिस की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि पेरिस में इंसानियत का कत्ल हुआ है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आतंकवाद के खिलाफ विश्व समुदाय को आगे आना
विज्ञापन
विज्ञापन


होगा। उन्होंने कहा कि पेरिस की घटना के बाद सूबे के सभी शहरों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। समाजवादी

पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ी थी। जनता ने समर्थन दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। सरकार ने अपने सारे चुनावी वादे पूरे किए हैं। अब उन्हीं विकास कार्यों के दम पर सपा अकेले चुनाव लड़ेगी और पार्टी फिर सत्ता में आएगी।


वाराणसी में रूसी युवती डारया यूरिएवा पर एसिड अटैक की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके इलाज का सारा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की भी उन्होंने बात कही। कहा कि यह ऐसा कृत्य है जो माफी योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed