फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dharna narrated what was not heard from 500 letters

जो 500 खत से नहीं सुनी गई वह बात धरने ने सुना दी

Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The dharna narrated what was not heard from 500 letters
बदलापुर तहसील परिसर में परिवार के साथ धरना देती सराय दुर्गादास निवासी सीमा मिश्र। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। दो वर्ष में पांच सौ शिकायती पत्र देने के बाद भी न्याय न मिलने से आक्रोशित पीड़िता ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के आश्वासन पर पीड़ित परिजनों ने धरना समाप्त किया। महराजगंज के बीडीओ को धरना स्थल पर बुला कर चकमार्ग पर बहुत जल्दी मिट्टी और खड़ंजे का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सराय दुर्गादास निवासी सीमा मिश्रा का आरोप है कि गांव की आराजी संख्या 835 सरकारी चक मार्ग खाते की भूमि है। इसका सीमांकन चार-पांच बार राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की संयुक्त टीम कर चुकी है, मगर महराजगंज बीडीओ चक मार्ग के निर्माण कार्य जानबूझकर नहीं करा रहे हैं। उसका आरोप है कि वह दो वर्षों में 500 ऑनलाइन प्रार्थना पत्र चकमार्ग निर्माण के लिए दे चुकी है। एसडीएम की ओर से आदेशित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। थक हार कर उसे धरने का रास्ता अपनाना पड़ा है। धरने पर सीमा मिश्रा, नेहा मिश्रा, संध्या मिश्रा, हर्ष मिश्रा, अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, भोला उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed