{"_id":"5782abba4f1c1b976b7f9fb2","slug":"the-death-of-three-teenagers-from-drowning-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से तीन किशोरियों की मौैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से तीन किशोरियों की मौैत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर के विसुनपर जमुहर गांव में रविवार को तालाब में डूबने से तीन किशोरियों की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के विसुनपुर जमुहर गांव में रविवार की शाम तालाब में नहाने गईं तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। विसुनपुर बरहता गांव निवासी मुरली की बेटी ज्योति (14), रामा गौतम की बेटी साधना (15) और बाबूलाल नट की बेटी गुड़िया (13) बगल के गांव विसुनपुर में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गई थीं।
शाम करीब छह बजे तीनों धान की रोपाई से खाली र्हुइं तो नहाने के लिए तालाब में चली गईं। नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई। इससे वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए दोनों किशोरियां भी गहरे पानी में उतर गईं।
वे दोनों भी डूबने लगीं। तभी बगल के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो लोग शोर मचाते हुए तालाब के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को तालाब से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आस पास गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं होंगे तो उन्हें पंचनामा कराकर शव सौंप दिया जाएगा।