फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of six from the cold

ठंड से दो महिला समेत छह की मौत

Tue, 23 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
The death of six from the cold
सुजानगंज: क्षेत्र के अरुआं गांव निवासी ओम प्रकाश की पत्नी फूला देवी (50) मंगलवार को सुबह सिवान की तरफ गई थी। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास घर लौटी तो पेट में तेज दर्द उभरा।
विज्ञापन


घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाने लगे। इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही। दूसरी घटना क्षेत्र के सेवा का पुरा गांव में हुई।
विज्ञापन


गांव के रमेश चंद्र दुबे (58) सुबह शौचकर घर वापस आए। अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा आनन-फानन में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। वह मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही घर आए थे। खुटहन: थानाक्षेत्र के ताजूपुर गांव निवासी मंगरू प्रजापति (52) गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे।

रात का खाना खाकर वह रोज की भांति सोमवार की रात भी सोने के लिए भट्ठे पर चले गए। बताया जाता है कि रात में उन्हें ठंड लग गई। भोर में वह लघुशंका के लिए उठे, इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा।

सिरकोनी: जलालपुर थानाक्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी राम निहाल चौहान (70) को रात में पेट में तेज दर्द हुआ। घरवालों ने घरेलू उपचार किया। अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि वृद्ध ने दम तोड़ दिया।


गभिरन: क्षेत्र के कैराडीह गांव में एक विवाहिता की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वेद प्रकाश यादव की पत्नी बिंदू (35) की मंगलवार को मौत हो गई। घर वालों के मुताबिक उसने ठंड लगने की बात कही थी। थोड़ी ही देर में हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए ले जाते, इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई।


शाहगंज: कोतवाली क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त लैब टेक्निशियन चंद्रिका यादव (69) की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह शौच के बाद वह घर आए। परिवार वालों को ठंड लगने की बात कही। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते, प्राण निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed