{"_id":"9c3f9567712d18b201cb03789c29a449","slug":"the-crowd-gathered-in-the-puja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडालों में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडालों में उमड़ रही भीड़
जौनपुर ब्यूराे
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। बुधवार को भोर से दर्शन पूजन के लिए शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर परिसर में दर्शन के भक्तों की भीड़ लगी रही। दर्शन के लिए सुबह से लोग कतार में लग गए थे।
भोर से ही घंटा घडिय़ाल से मंदिर परिसर गूंजने लगे। चारों ओर माता के जयकारे गूंजते रहे। आदि शक्ति के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा।
शहर के फलवाली गली में श्री तदुर्गा पूजा समिति, त्याग संस्था की ओर से कोतवाली और श्री महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर, रुहट्टा समेत शहर के सभी इलाकों में भव्य पंडाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नौ दिन मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु भगवती के रूप को पूजकर कृतार्थ होते हैं। मंगलवार को नवरात्र के पहले दिन घरों में कलश स्थापना की गई।
श्रद्धालुओं ने अपने परिवार वालों के साथ देवी शैलपुत्री की स्तुति की। दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। शाम होते ही पूजा पंडालों में पुरोहितों ने हवन-पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं के पट खोल दिए।
इसके साथ ही देवी के जयकारे फि जा में गूंजने लगे। सिकरारा चौराहा, शेरवां लाला बाजार, अजोशी महावीर धाम में पूजा-अर्चना हुई।
सिंगरामऊ सिद्धिपीठ मां काली मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे भी दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नारियलए चुनरी चढ़ाकर मत्था टेका।
मुंगराबादशाहपुर, केराकत, मडिय़ाहूं, बदलापुर, जलालपुर, बरसठी, शाहगंज क्षेत्र में देवी मंदिरों पर सुबह से दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। शाम होते ही पंडालों में देवी भजन से गूंज उठा। घरों में हुई कलश स्थापना महिलाओं ने रखा व्रत रखकर पूजा अर्चना की।