{"_id":"7f532d59216a6a5b1ecf565187eab985","slug":"the-country-s-role-in-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश निर्माण में महिलाओें की है अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश निर्माण में महिलाओें की है अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि विश्व के अन्य देशों की तरह हर क्षेत्र में महिलाओं को उचित स्थान मिलना चाहिए। देश के निर्माण में पुरुषों के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रशासनिक सेवा से लेकर विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा शाली महिलाओं की कमी नही हैं। वह गुरुवार को कांग्रेस की ओर से शिवानी गौरव लॉ कालेज परिसर में आयोजित महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा के क्षेत्र में महिलाओं को कम आंकना अनुचित है। महिलाओं को यदि उचित मार्ग दर्शन और सहयोग मिले तो अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विहार की सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की जरूरत है। सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। 21वीं सदी के अंत में देश शिखर पर पहुंचने के करीब है ऐसे में लिंग भेद को दरकिनार करने की आवश्यकता है। समाज में फैल रही बुराई के खिलाफ सभी को आवाज उठानी चाहिए।
सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि समाज में महिलाओं की समुचित भागीदार के बिना विकास संभव नही है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि गांधी जी के स्वराज्य की अवधारणा को पूरा करने के लिए पूरे समाज को विकास के रास्ते पर ले जाना होगा। इसके बिना देश का विकास और गांधी सपना पूरा नही होगा। महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी भागीदारी करनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने किया। देवव्रत मिश्रा, दीप्ती भारद्वाज, मरियम वारसी, मंजू चौहान, शीला, सुशीला आदि मौजूद थीं।