फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The cooks got a gift on Diwali, four crores of honorarium came

रसोइयों को मिला दीपावली पर तोहफा, मानदेय का आया चार करोड़

Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The cooks got a gift on Diwali, four crores of honorarium came
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को खाना खिलाने वाले आठ हजार रसोइयो को सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है। मार्च माह से अपने मानदेय का इंतजार कर रहे रसोइयो को मानदेय देने के लिए शासन स्तर से चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे रसोइयो को उनके बकाये मानदेय के भुगतान की कोशिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में 8 हजार 747 रसोइया हैं। जो परिषदीय विद्यालयों पर खाना बनाने का काम करती हैं। इन रसोइयों को खाना बनाने और छात्र-छात्राओं को खिलाने के एवज में हर माह डेढ़ हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। हालांकि साल में मई और जून माह में इनको मानदेय नहीं दिया जाता है, क्योंकि इस दौरान विद्यालय बंद रहते हैं। इसके बावजूद रसोइयो को मार्च से लेकर अब तक का मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते उनकी परेशानी बढ़ गई है। रसोइया किराना की दुकान से उधार में राशन लेकर किसी तरह परिवार के सदस्यों का भरण पोषण कर रहे हैं। अब दीपावली के मौके पर मानदेय नहीं मिलने के कारण रसोइया निराश थे। इस बीच सभी रसोइयो के बकाये मानदेय के भुगतान के लिए दो दिन पहले शासन स्तर से 4 करोड़ 16 हजार रुपये जारी किया गया है। बीएएसए डा. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि रसोइयो के मानदेय के लिए बजट आ गया है। उसे जारी भी कर दिया गया है। जल्द ही रसोइयो को उनका बकाया मानदेय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed