सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर में वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम चरण के तहत न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सटवां में हुआ। इसमें सटवां की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ मुंगराबादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो, 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद व गोला फेंक स्पर्धाएं हुईं। कबड्डी में उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट स्कूल सटवां विजेता व यूपीएस समसपुर उपविजेता, बालक वर्ग में सटवां प्रथम व यूपीएस नौवाडाडी द्वितीय तथा प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट सटवां प्रथम व प्राथमिक विद्यालय गोविंदासपुर द्वितीय रहा। खो-खो में उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट सटवां प्रथम व यूपीएस समसपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में यूपीएस समसपुर प्रथम व कंपोजिट सटवां द्वितीय, प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट सटवां प्रथम व बिझवनिया का पूरा द्वितीय और प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट सटवां प्रथम व प्राथमिक विद्यालय पकड़ी द्वितीय स्थान पर रहा। पीटी के विशेष प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीईओ डॉ. अविनाश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल, उमाकांत, जयसिंह, गोरखनाथ, सुशील, राजेंद्र, अनिल, अजीत, राजेश, विजय, जगदीश, सीमा, कंचन, शशिकला, दीपिका, प्रमिला का सराहनीय योगदान रहा।