फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The closure will speak in the House: mulayam

नोट बंदी पर सदन में बोलूंगा : मुलायम

Thu, 17 Nov 2016 01:00 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 17 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The closure will speak in the House: mulayam
निगोह गांव में बुधवार को कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव के बेटे के तिलक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का स्वागत करते लोग। 
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि नोट बंदी के मुद्दे पर आज नहीं, गुरुवार को संसद में बोलूंगा। जनता वहीं से मेरी बात सुनेगी।  आज केवल आशीर्वाद देने आया हूं। वह कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र के तिलक में आए थे।
विज्ञापन


यह पहला मौका था, जब सपा सुप्रीमो आए और बिना राजनैतिक चर्चा किए चले गए।   कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र ओम प्रकाश यादव के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने सपा मुखिया हेलीकाप्टर से श्रीराम महाविद्यालय निगोह स्थित हेलीपैड पर 11.35 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने विद्यालय परिसर में ओम प्रकाश यादव को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सपा के मंत्रियों और नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, ओम प्रकाश सिंह, रामगोविंद चौधरी, नारद राय, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव,
विज्ञापन
विज्ञापन


लैकफैड के चेयरमैन कुं वर वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रद्धा यादव, शचिंद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाब सरोज, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, श्रीराम यादव, संगीता यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव, लालबहादुर यादव, सपा जिला अध्यक्ष राजनारायण बिंद शामिल रहे। सपा मुखिया 12.37 बजे यहां से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed