फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city will be developed at a cost of four crores, facilities will increase

Jaunpur News: चार करोड़ की लागत से होगा शहर का विकास, बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The city will be developed at a cost of four crores, facilities will increase
जौनपुर। करीब तीन लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका परिषद जौनपुर में विकास की गति तेज करने की तैयारी कर ली गई है। करीब चार करोड़ रुपये से काम कराने के लिए प्रस्ताव तैयार हुआ है। इस पर डीएम की स्वीकृति का इंतजार है। उम्मीद है कि यह इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस कार्ययोजना में उन वार्डों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई जो नए बने हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के 39 वार्डों में चार करोड़ रुपये की लागत से कुल 38 कार्य कराए जाएंगे। यह कार्य 15 वें वित्त के तहत कराया जाएगा। जल निकासी के लिए नाली व इंटरलाकिंग का कार्य होगा। शहर में कुल 10 किमी सड़क बनाई जानी है। नगर पालिका में वर्ष 2016 में बढ़े आठ वार्डों को प्राथमिकता दी गई है। वजह कि इन जगहों पर कोई विकास कार्य उस तरीके से नहीं कराया गया जिस तरीके से कराया जाना चाहिए था। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से जेई के माध्यम से सर्वे कराया गया। इसके बाद सभी का अभिलेख तैयार किया गया। इस पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की मंजूरी मिलने का इंतजार है। विभाग का दावा है कि जल्द ही इसपर स्वीकृत मिलेगी। इसके बाद इसका टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में कराया जाएगा काम
निकाय प्रशासन के अनुसार, परमानतपुर, ओलंदगंज, जहांगीराबाद, नईगंज, रामनगर भड़सरा, ख्वाजगी टोला, मियांपुर, ढालगर टोला, रौजा अर्जन, ताड़तला, मीरमस्त आदि वार्डो को लिया गया। इसमें करीब 50 हजार से अधिक की आबादी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर कराया जाएगा। जिसके बाद ठेकेदारों का बांड बनाया जाएगा। जिसको उनको छह माह के अंदर पूर्ण करना होगा।-
पवन कुमार, ईओ- नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed