फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The border will be sealed on Bharat Milap

भरत मिलाप पर सील होगी सीमा

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The border will be sealed on Bharat Milap
मुंगराबादशाहपुर नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम 21 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उसी दिन रात में चौकी निकाली जाएगी और मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला 22 अक्तूबर को जारी रहेगा। इस बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने दलों व चौकियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों पर जो तार लटक रहे हैं, उन्हें ऊपर किया जा रहा है। मेले के दिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए एसडीओ राहुल कुमार को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने थाना प्रभारी सदानंद राय को निर्देश दिया कि टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 21 व 22 अक्तूबर को आयोजित मेले में कई थाने के एसओ, पीएसी व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिस दिन मेला है, उस दिन रात में मेला क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी। कई रूटों पर डायवर्जन किया जाएगा। इसके तहत मेले के 2 दिन पहले 19 अक्तूबर से ही भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। छोटे वाहनों को मुंगरा बादशाहपुर व गजराजगंज तिराहे से रूट डायवर्जन रहेगा। मेला क्षेत्र 21 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इसके लिए बरना, प्रतापपुर, मछलीशहर, जंघई इटहरा हाइवे, सतहरिया, नईबाजार व गोविंदासपुर से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed