फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The atmosphere of excitement remained throughout the day

Jaunpur News: दिनभर रहा गहमा-गहमी का माहौल, मतगणना के साथ बढ़ती रही प्रत्याशियों की धड़कनें

Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of excitement remained throughout the day
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। साथ मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती रही। 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 पदों व सभासद के 208 पदों पर हुए चुनाव में कुल 1380 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से 220 पदों पर ही जीत दर्ज की गई। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जीत के बाद मतगणना स्थल से प्रत्याशी और उनके समर्थक रवाना हुए। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से व्यापक व्यवस्था की गई थी। पर्याप्त पुलिस बल मतगणना स्थल के बाहर व अंदर दोनों ही जगहों पर लगाई गई। साथ ही जोनल व सेक्टर अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। मतगणना के लिए 231 टीमें लगाई गई। इसमें एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक को लगाया गया। मतगणना न्यूनतम तीन व अधिकतम नौ चक्रों में कराई गई। इसमें कुल 1952 मतगणना कार्मिक लगे तो 216 रिजर्व रखे गए थे। सदर तहसील में चार निकायों नगर पालिका परिषद जौनपुर, नगर पंचायत जफराबाद, कचगांव, गौराबादशाहपुर की मतगणना तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में कराई गई। नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय का मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज में की गई। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में हुई। नगर पंचायत मड़ियाहूं व नगर पंचायत रामपुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, नगर पंचायत केराकत की मतगणना पब्लिक इंटर कालेज मनियरा केराकत, नगर पंचायत बदलापुर का सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में मतगणना हुई। सुरक्षा को लेकर सभी टेबल के लिए वीडियो कैमरा व प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी लगाया गया था। चुनाव के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed