फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The accused who shot at the bride's uncle at the wedding ceremony absconded

शादी समारोह में दुल्हन के चाचा को मारी गोली आरोपी फरार

Tue, 05 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused who shot at the bride's uncle at the wedding ceremony absconded
बक्शा। क्षेत्र के सरायरैचंदपुर गांव में रविवार रात बराती और घरातियों में डांस को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चल गई। इसमें लड़की के चाचा घायल हो गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सरायरैचंदपुर गांव निवासी अवधेश कुमार सरोज (40) के घर उनकी भतीजी की शादी रविवार को थी। बरात मछलीशहर से आई थी। रात साढ़े दस बजे द्वारपूजा की रस्म हो चुकी थी। कुछ बराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान बराती और घरातियों में डांस को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बरातियों में दो लोग असलहा लिए थे, एक ने दो राउंड गोली चला दी, जिसमें एक गोली बीच-बचाव कर रहे दुल्हन के चाचा अवधेश के दाहिने कंधे पर जा लगी। इससे बरात में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सोमवार की शाम चाचा को छुट्टी दे दी गई। उधर, पुलिस ने अपनी निगरानी में विवाह संपन्न कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed