फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The 24-hour electricity to 400 villages in Badlapur

बदलापुर के 400 गांवों को 24 घंटे बिजली

Sat, 16 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The 24-hour electricity to 400 villages in Badlapur
बिजली - फोटो : amar ujala
 बदलापुर विधानसभा के 400 गांवों में 24 घंटे बिजली गुरुवार की रात 12 बजे के बाद मिलनी शुरू हो गई है। पूर्वांचल में पहला बदलापुर विधानसभा क्षेत्र है जहां तीसरी बार 24 घंटे बिजली देने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन

 

इसके लिए आवास िवकास परिषद के उपाध्यक्ष अरुण दुबे और स्थानीय विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने मुख्यमंत्री से मांग की थी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

 

बदलापुर विधानसभा इस मायने में भी वीआईपी क्षेत्र हो गया है क्योंकि यहां वाईफाई की सुविधा भी लोगों को मुफ्त में मिल रही है। इसके अलावा पिछले तीन सालों से जब भी खेती किसानी का समय आता है तो लोगों को 24 घंटे की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक विद्युत उपकेंद्र हैं। जहां से महराजगंज, बदलापुर, बक्शा विकास खंड के कुल 400 से अधिक गांवों में आपूर्ति की जाती है। अब यहां के किसानों के लिए खेती आसान हो जाएगी और वह ट्यूबवेल से पानी भरकर धान की रोपाई समय से कर सकेंगे।

 

जहां अन्य विधायक और मंत्री सड़क और विद्युतीकरण की मांग मुख्यमंत्री से करते हैं वहीं बदलापुर के विधायक ने अनवरत विद्युत आपूर्ति की मांग कर एक नया संदेश दिया है। वैसे इसका विरोध भी अन्य मंत्री और विधायक अभी से करने लगे हैं।
 

एसडीओ हरीश प्रजापति का कहना है कि गुरुवार की 12 बजे के बाद कटौती मुक्त करने आदेश हुआ है। आदेश में कहा गया है कि अग्रिम आदेश तक बदलापुर को कटौती मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में बिजली का करीब पांच करोड़ रुपये बकाया है।


उधर, बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा का कहना है कि हम क्षेत्र के  लोगों के लिए बिजली हर साल मांगते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों की भलाई के लिए 24 घंटे आपूर्ति दिलाते हैं। इसके लिए पूरा इलाका उनका आभारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed