फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten teachers to be honored with Mission Shakti Puraskar

मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी दस शिक्षिकाएं

Fri, 20 Aug 2021 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Ten teachers to be honored with Mission Shakti Puraskar
जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले के अलग अलग परिषदीय विद्यालयों पर तैनात दस शिक्षिकाओं का चयन मिशन शक्ति सम्मान पुरस्कार के लिए किया गया है। इन शिक्षिकाओं को 21 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में तैनात 10 महिला शिक्षिकाओं ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों को संवारने और वहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और बालिकाओं को मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत प्रेरित करने का बेहद ही सराहनीय कार्य किया है। इनमें शाहगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोरारी कि अध्यापिका डॉ शिवानी मौर्य, सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुल्हना मऊ खास की सिंधुजा श्रीवास्तव, सिरकोनी ब्लाक के प्रा विद्यालय सुल्तानपुर की सरिता महेंद्र सिंह, जलालपुर ब्लाक के नाहरपट्टी की संजू चौधरी, मड़ियाहूं ब्लॉक के जूनियर विद्यालय जमुआ की दीपिका तिवारी, मछलीशहर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय छाछोपुर की मुद्रिका मौर्य, केराकत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय थानागद्दी की प्रेयंका सिंह, धर्मापुर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय कर्मही से सौम्या श्रीवास्तव, बदलापुर ब्लाक के कमपोजिट विद्यालय उदपुर गेलहुआ से डॉ यामिनी सिंह, बक्शा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रंनों से प्रीति श्रीवास्तव का चयन हुआ है। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे आयोजित समारोह में डीएम मनीष कुमार वर्मा इन महिला शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed