फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten professional brokers sent to prison

दस पेशेवर दलालों को भेजा गया जेल

Thu, 23 Apr 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ten professional brokers sent to prison
एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को डीएम और एसपी की छापेमारी में पकड़े गए 37 लोगों में से 10 को पेशेवर दलाल के रूप में चिह्नित करते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


 पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में भरा हुआ फोटोयुक्त पंजीयन फार्म, डीएल फार्म, सादे पेपर, रसीद, रजिस्टर, नोटबुक आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एआरटीओ कार्यालय के तीन काउंटर से कब्जे में लिए गए कैश और रसीद की मिलान में सभी काउंटर से रुपये कम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय

 पहुंचे थे। कार्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कराकर डीएम और एसपी ने खुद एक एक कर के लोगों की तलाशी ली थी। संदिग्ध मिले 37 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लाइनबाजार थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की।

 10 लोगों को पुलिस ने पेशेवर दलाल के रूप में चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोगों को छोड़ दिया गया। बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी देते हुए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने


बताया कि पकड़े गए लोग एआरटीओ कार्यालय के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। कार्यालय में आने वाले लोगों को बाहर ही घेरकर पकड़ लेते हैं और डीएल, वाहनों का पंजीयन आदि करवाने वालों से धनउगाही कर उनका काम कराते थे।

यहां सक्रिय दलाल किसी को सीधे काउंटर पर नहीं पहंचने देते थे। पुलिस ने एआरटीओ प्रशासन उदयराज पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed