फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten points of jam are in the city including three railway crossings

तीन रेलवे क्रासिंग समेत शहर में हैं जाम के दस प्वाइंट

Wed, 04 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ten points of jam are in the city including three railway crossings
जौनपुर। शहर से होकर चार हाईवे गुजरते हैं और यह शहर तीन दिशाओं में रेलवे क्रासिंग से घिरा है। किसी भी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज नहीं है। कभी कभी ये रेलवे क्रासिंग 30 से 40 मिनट तक बंद रहती हैं। हाईवे पर वाहनों के भारी दबाव के चलते जब रेलवे क्रासिंग बंद होती है तो शहर जाम में जकड़ जाता है। लोगों को घंटों जाम में फंसकर हैरान होना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन रेवे क्रासिंग समेत शहर में जाम के करीब दस प्वाइंट ऐसे हैं जहां रोज जाम लगता है। इन रेलवे क्रासिंगों पर अगर ओवर ब्रिज का निर्माण हो जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। वराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग, जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सीहीपुर रेलवे क्रासिंग और जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर सिपाह में रेलवे क्रासिंग है। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर करीब 24 जोड़ी सवारी गाड़ी और कई माल गाड़ी भी रोज गुजरती हैं। क्रासिंग बंद होते ही भारी वाहनों की कतार नईगंज होते हुए पालिटेक्निक चौराहे होकर वाजिदपुर तक लग जाती है। इस जाम का असर शहर के अंदर तक होता है। जाम में फंसकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि क्रासिंग पर ओवरटेक करने की वजह से जाम लग जाता है। कार्रवाई के बाद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed