फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers will teach students in extra classes and give them homework

Jaunpur News: छात्रों को अतिरिक्त कक्षा में पढ़ाएंगे में गुरुजी और देंगे होमवर्क

Sat, 30 Aug 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers will teach students in extra classes and give them homework
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कमजोर छात्रों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। शिक्षक प्रत्येक दिन अतिरिक्त कक्षा में इनको पढ़ाएंगे और होमवर्क भी देंगे। बच्चे घर पर अभिभावकों की सहायता से इसे हल करके लाएंगे। दूसरे दिन शिक्षक इसको जांचेंगे। विभागीय अधिकारी निरीक्षण के दौरान इन बच्चों से सवाल पूछकर शिक्षा का आकलन करेंगे। खासकर भाषा और गणित की स्थिति सुधारने के लिए पहले की जा रही है। जिले में 2807 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब तीन लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
सरकार ने परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत मिशन लागू किया है। इसके तहत सभी बच्चे भाषा और गणित विषय में निपुण बनाए जा रहे हैं। पढ़ाई में कमजोर बच्चों की नियमित शिक्षक ऐसे बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में बैठाकर पढ़ाएंगे। साथ ही घर के लिए होमवर्क भी दिया जाएगा। ताकि संबंधित बच्चे भी प्रदर्शन करते हुए निपुण हो सकें। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में इससे अधिक स्कूलों को निपुण घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। सभी शिक्षकों को निर्देश भी दे दिया गया हैं कि छात्रों की स्थिति सुधारने के लिए पहल की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2807 स्कूलों का हो रहा संचालन
जिले में 2807 परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है। इसमें प्राथमिक विद्यालय 1930, उच्च प्राथमिक विद्यालय 411 और कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 466 है। इस विद्यालयों में करीब तीन लाख पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी निगरानी करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया है। भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article