फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers union gheraoed DIOS office

शिक्षक संघ ने किया डीआईओएस कार्यालय का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers union gheraoed DIOS office
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को डीआईओएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मांगों से संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। शिक्षकों ने विद्यालय संचालन का समय सुबह आठ से शाम 4.30 बजे तक किए जाने का विरोध किया। साथ ही विद्यालय पहले की तरह से संचालित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान वेतन व महंगाई भत्ता देने, शिक्षकों के स्थानांतरण नीति का सरलीकरण करने की मांग की। शिक्षकों ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, अवकाश, सामूहिक बीमा की वापसी, विनियमित शिक्षकों के लिए पेंशन सुविधा बहाल करने की मांग भी की। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले और पूरी करे। साथ ही चेतावनी दी कि शिक्षक हितों की अनदेखी की गई तो शिक्षक मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराना चाहती है। संघ इसे बर्दास्त नहीं करेगा। डा. अछैवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम, आनंद श्रीवास्तव, रमाशंकर पाठक, शंकराचार्य तिवारी, डा. रमेश सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय कुमार मिश्र, सदाशिव तिवारी, अजय मिश्र, चित्रसेन सिंह, सोम वर्मा, शिवकुमार सिंह, शिवशंकर निर्मल, मनोज सिंह, महेंद्र वर्मा, रवींद्र दीक्षित, सुनील कुमार पाठक, आदि मौजूद रहे। संचालन रमाशंकर पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed