{"_id":"6c0d1ed2fd3f7846d7b2cf22d6541ec6","slug":"teachers-done-boot-polish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बूट पालिस कर किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बूट पालिस कर किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे माध्यमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को विरोध का नया तरीका अपनाया। बीआरपी इंटर कालेज के सामने वित्त विहीन शिक्षकों ने राहगीरों का बूट पालिस कर विरोध जताया। कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षकों को मनाने के लिए शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल प्रदीप सिंह भी जिले में पहुंचे। टीडी कालेज में वह शिक्षकों के साथ दरी पर बैठे और मूल्यांकन कार्य शुरू करने की अपील की। काफी कोशिश के बाद भी शिक्षक मानने को तैयार नहीं हुए। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह से शिक्षा निदेशक से बात कराने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अब मुख्यमंत्री को छोड़ किसी और से वार्ता नहीं की जाएगी। मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन भी शुरू नहीं हो सका।
संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा। मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह के नेतृत्व में सुबह टीडी इंटर कालेज परिसर में बैठक हुई। इसमें डा, राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, छोटेलाल यादव, डा. राजेश मिश्र, मंगरूराम मौर्य, विवेकानंद यादव, धर्मेद्र यादव, अजीत चौरसिया, सरोज यादव, अखिलेश यादव, शशि प्रकाश मिश्र ने आंदोलन की जारी रखने का निर्णय लिया।
तय हुआ कि जब तक सरकार तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण नहीं करती, पुरानी पेंशन लागू नहीं करती और वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं देती आंदोलन जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर धरने पर बैठे शिक्षकों की उन्होंने हौसला अफजाई की। उनके साथ मंत्री रमाशंकर पाठक, डा. ईश्वरलाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
टीडी इंटर कालेज में प्रेम बहादुर सिंह, श्रद्धेय गुप्त, जनक कुमारी में सुनील कुमार, हृदय नारायण उपाध्याय, अखिलेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनय ओक्षा, जय प्रकाश सिंह, राम अचल यादव, संतोष सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक मूल्यांकन कें द्रों पर तैनात रहे। नवीन गुट के शिक्षकंों ने भी मूल्यांकन बहिष्कार में सहयोग किया। संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर विरोध जताया। इस मौके पर शैलेंद्र सरोज, चंद्रशेखर, राजेंद्र यादव, राज बहादुर, शिव प्रसाद, सुभाष कनौजिया, शरद सिंह, सतोष उपाध्याय, सभापति उपाध्याय, राजेश कुमार, राम सिंह, राजकेशर यादव आदि मौजूद थे।