फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers are being exploited under the rule of BJP government

भाजपा सरकार के शासन में शिक्षकों का हो रहा शोषण

Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers are being exploited under the rule of BJP government
हिन्दी भवन में सपा शिक्षक सभा द्वारा आयोजित बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर का क? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से बुधवार को शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर के कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षकों का बहुत शोषण हुआ। शिक्षक समाज को सही दिशा-निर्देश देता है, लेकिन इस सरकार ने उसे भी नहीं छोड़ा उनको सिर्फ प्रताड़ित करने का ही काम कर रही है। अब शिक्षकों को जागरूक होना होगा। क्योंकि समाज में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप लोगों की रहती हैं। आज समाज का हर वर्ग परेशान हैं। इसलिए समाज को आप शिक्षा देकर ज्ञान दे रहे हैं उनके हक की लड़ाई को भी आपको लड़नी होगी और बुथवार जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे मजबूत पहरेदार है, लेकिन भाजपा सरकार ने आज सबसे परेशान हैं। आज शिक्षक आशा भरी निगाह समाजवादी पार्टी पर लगाएं हुए है। अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर लाल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन लालबहादुर यादव व यादवेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कृष्ण मोहन यादव, संजय यादव, यशवंता यादव, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, लालचन्द विश्वकर्मा, राजेश यादव, चन्द्रशेखर यादव, अखिलेन्द्र कुमार, यशवंराम गौतम, राजेश मौर्या, रामजस पटेल, विनय गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, नन्दलाल यादव, देवेंद्र प्रजापति, कांतिलाल, चन्देश,शमशेर, मो. जैश, विनोद कुमार, अरशद अली, शिशिर यादव, अनील यादव, रमेश सरोज। सुनील मौर्या, ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा, विवेकानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed