फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher should take care of adopted TB patients: VC

गोद लिए टीबी मरीजों की शिक्षक करें देखभाल: कुलपति

Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teacher should take care of adopted TB patients: VC
पूविवि के कुलपति सभागार में चयनित क्षय रोगियों को गोद लेने के सबंध में आयोजित बैठक में बोलतीं कुल - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में गोद लिए गए क्षय रोगियों की निगरानी पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. निमला एस मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से 26 से 40 वर्ष के 66 क्षय रोगियों को गोद लिया गया है। शिक्षक और अधिकारी गोद लिए गए मरीजों की अतिरिक्त देखभाल कर उन्हें निश्चित तौर पर जागरूक करें।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देश में विश्वविद्यालय ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. विशाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार टीबी के मरीजों के लिए नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने टीबी मरीजों के संपर्क में आते समय ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें समाज सेवा का अवसर मिला है। हम सब मिलकर विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व को पूरा करेंगे। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राज कुमार, डॉ. सुरजीत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, अन्नू त्यागी, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सिंह, बबिता, डॉ. राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed