फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher molested girl students, family created ruckus

छात्राओं से शिक्षक ने की छेड़खानी, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher molested girl students, family created ruckus
मड़ियाहूं। नगर स्थित एक इंटर कॉलेज की चार छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। परिजनों ने शिक्षक की पिटाई भी की। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देर शाम आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाली 12वीं की चार छात्राओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि विद्यालय का एक अध्यापक आए दिन छात्राओं से मारपीट व छेड़खानी करता रहता है। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का आरोप है कि सोमवार वे अपनी कक्षा में बैठी थी। उसी दौरान आरोपी शिक्षक कक्षा में पहुंचा और छात्राओं से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्राओं की पिटाई कर दी। छात्राओं की सूचना पर पहुंचे उनके अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। शिक्षक की पिटाई भी की। उधर, आरोपी शिक्षक का आरोप है कि छात्राओं और उनके परिजनों की पिटाई से उनका सिर फट गया है। कोतवाली प्रभारी हरीनाथ भारती का कहना है कि आरोपी शिक्षक गोरखनाथ सिंह के विरुद्ध छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed