फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher leader shot dead in electoral rivalry, case on two

चुनावी रंजिश में शिक्षक नेता को मारी थी गोली, दो पर केस

Wed, 09 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher leader shot dead in electoral rivalry, case on two
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव मेें सोमवार की देर शाम शिक्षक नेता रायसाहब यादव को चुनावी रंजिश में गोली मारी गई थी। घायल शिक्षक नेता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेछत्र के देवापार गांव निवासी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मड़ियाहूं ब्लाक के अध्यक्ष रायसाहब यादव सोमवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में बरात में शामिल होने गए थे जहां मौका पाकर बदमाशों ने उनपर गोली चला दी थी। गोली से घायल रायसाहब यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रायसाहब के भाई रामआसरे यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि माता जी गांव की प्रधान हैं। गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश रखते हैं। वे भी बरात में शामिल होने गए थे। रायसाहब द्वारपूजा के बाद जब बरात से घर लौटने के लिए निकले और जनवासे से महज सौ मीटर आगे रास्ते पर पहुंचे थे तभी चुनावी रंजिश रखने देवापार मड़ियाहूं निवासी लोदी यादव और जॉनसन यादव ने उनपर गोली चला दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। एएसोी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed