फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher accused of beating student suspended

छात्र की पिटाई का आरोपित शिक्षक निलंबित

Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating student suspended
धर्मापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां मुसहर बस्ती के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों की पिटाई कर स्कूल से भगाने के मामले में बीएसए ने मामले की जांच करवाने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां में पढ़ने वाले छात्रों के पिता सुशील पाल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव पर बच्चों की पिटाई कर के स्कूल से भगाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर जफराबाद थाने पर और बीएसए को दिया था। बीएसए ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर प्रिया पांडेय को सौंपा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करने के लिए विद्यालय पर तथा बच्चों के घर पहुंचकर जांच किया। जांच की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को प्रेषित किया। जांच करवाने के बाद बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed