फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   tavera trashed man sit on divider died on spot in jaunpur

जौनपुर: डिवाइडर पर बैठे युवक को टवेरा ने रौंदा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

Sat, 29 May 2021 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 02:08 PM IST
सार

जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर लखनीपुर गांव के पास हादसा हुआ है। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
tavera trashed man sit on divider died on spot in jaunpur
demo pic

विस्तार

जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार टवेरा की चपेट में आने डिवाइडर पर बैठे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टवेरा लेकर चालक फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी सतीश कुमार निगम उर्फ नाटे पुत्र देवीप्रसाद सुबह करीब 10 बजे लखनीपुर के पास सड़क के मध्य डिवाइडर पर बैठकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जौनपुर की तरफ तेज गति से जा रही टवेरा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


सामने बैठे सतीश को रौंदते हुए टवेरा वापस सड़क पर आ गई। मौका देख चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया,  जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed