{"_id":"60b1fd8b8ebc3e00d2620eb0","slug":"tavera-trashed-man-sit-on-divider-died-on-spot-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: डिवाइडर पर बैठे युवक को टवेरा ने रौंदा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: डिवाइडर पर बैठे युवक को टवेरा ने रौंदा, युवक ने मौके पर तोड़ा दम
Sat, 29 May 2021 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 02:08 PM IST
सार
जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर लखनीपुर गांव के पास हादसा हुआ है। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार टवेरा की चपेट में आने डिवाइडर पर बैठे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टवेरा लेकर चालक फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी सतीश कुमार निगम उर्फ नाटे पुत्र देवीप्रसाद सुबह करीब 10 बजे लखनीपुर के पास सड़क के मध्य डिवाइडर पर बैठकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जौनपुर की तरफ तेज गति से जा रही टवेरा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सामने बैठे सतीश को रौंदते हुए टवेरा वापस सड़क पर आ गई। मौका देख चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन