फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tata - Amritsar X to avoid crashing .

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची टाटा-अमृतसर एक्स.

Thu, 26 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tata - Amritsar X to avoid crashing .
वाराणसी-फैजाबाद रूट पर मेहरावां स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को टाटा से चलकर अमृतसर जा रही टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। इंजन का काऊ कैचर टूटने के कारण उसमें फंसकर रेलवे ट्रैक के पांच स्लीपर टूट गए। इसका पता चलते ही चालक गाड़ी रोककर पीछे मेहरावां स्टेशन पर ले गया। ट्रेन तकरीबन तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान दो ट्रेनों और एक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

 
8103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को करीब साढ़े नौ बजे मेहरावां स्टेशन से चली और थोड़ी दूर जाने पर उसका काऊ कैचर टूट गया। उसमें फंसकर रेलवे लाइन के नीचे लगे सीमेंट के पांच स्लीपर पैड टूट गए। इसका पता चलते ही चालक ने फौरन गाड़ी रोक दी, वरना यह पटरी से उतर सकती थी। इसकी सूचना मेहरावां स्टेशन पर दी गई। इसके बाद चालक गाड़ी को पीछे मेहरावां स्टेशन ले गया।
विज्ञापन


जौनपुर से रेलवे के जेई अनिल कुमार श्रीवास्तव और आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत शुरू हो गई। इंजन में खराबी आने के कारण जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगवाकर टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस में जोड़ा गया और ट्रेन दोपहर 12:20 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमृतसर से टाटा जा रही टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस डाउन, गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और टांडा जा रही कोयला लदी मालगाड़ी का संचालन बाधित हुआ। तीनों गाड़ियाें को लगभग तीन घंटे तक रोका गया। पटरी की मरम्मत के बाद पहले मालगाड़ी चलाकर चेक किया गया। इसके बाद अन्य गाड़ियां चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed