फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Take special vigil on goodbye and Eid

अलविदा और ईद पर बरतें विशेष सतर्कता

Tue, 05 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Take special vigil on goodbye and Eid
जिले में कोविड-19 में कार्य कर रहे चिकित्सकों को वितरित किया जाने वाला फेस शील्ड का अवलोकन करते कमि - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीना ने आशानंदपुर गांव से लौटने के बाद दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना के मद्देनजर रमजान, अलविदा और ईद के दौरान विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। कमिश्रनर ने कहा कि अलविदा और ईद पर प्रशासन पहले भी तैयारी करता था लेकिन इस बार हालात दूसरे हैं। ऐसा प्रयास करें कि लोगों की भीड़ भी न जुटे और समुदाय के लोगों को बुरा भी न लगे। लोगों को भरोसे में लेकर ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन

अफसरों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम, कम्युनिटी किचन की प्रतिदिन निगरानी की जाए। त्योहारों पर विवाद वाली जगहों का चिन्हित कर लें। त्यौहार के समय कोई कोई भी नई प्रथा न शुरू की जाये। सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक जरूर कर ली जाए। निगरानी समिति के द्वारा गांव में चोरी छुपे आ रहे लोगों की सूचना जिले स्तर पर बने कंट्रोल रूम में दी जाए । जिन लोगों को गांव में क्वॉरेंटाइन रखा गया है,वे क्वॉरेंटाइन का पालन कर रहे हैं कि नहीं, इसकी निगरानी भी की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाए , अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा तो उसपर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आशानंदपुर बिहरा पहुंचे कमिश्नर और आईजी
रामपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल दीपक अग्रवाल एवं आईजी विजय सिंह मीना मंगलवार को एसपी व डीएम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर बिहरा गांव पहुंचे। अफसरों ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। आईजी ने परिजनों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत हो तो वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं। रविवार को गांव मे दो समुदाय के बीच बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में सुल्तान की मौत हो गई थी। इसे लेकर गांव में तनाव है। पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। अफसरों ने गांव के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed