फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Syus District President and many Congress leaders were taken into custody

सयुस के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस के कई नेता लिए गए हिरासत में

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Syus District President and many Congress leaders were taken into custody
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट था। कार्यक्रम में खलल उत्पन्न करने की आशंका पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्र और कांग्रेस के कई नेताओं को मंगलवार की सुबह ही हिरासत में ले लिया। हालांकि, डिप्टी सीएम के जाने के बाद देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सछास के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जगदीशपुर रेलवे फाटक पर काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे। इससे जुड़ा मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। जिसकी भनक लगते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस उनके घर पर सुबह ही धमक गई और रजनीश मिश्र को हिरासत में ले लिया। इसके पहले भी जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के सामने रजनीश मिश्रा पुलिस लाइन में काला झंडा दिखा चुके हैं। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह जयमंगल यादव, साजिद मानू ,सृजन सिंह , सत्यम श्रीवास्तव , मनीष सिंह , रोशन सिंह , शुभम श्रीवास्तव , शुभम मोलू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना था कि वह डिप्टी सीएम को एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पत्रक देकर बदलापुर की समस्या से अवगत कराना था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, कार्यकर्ताओं के हिरासत में लेने की खबर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज , शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम , मुफ़्ती हासिम मेहदी , नीरज राय , विवेक सिंह सप्पू , तौकीर खान दिल्लू , मुकेश पांडेय ,सौरभ शुक्ला , सहित दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed