फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swami Prasad Maurya took a sarcasm at Akhilesh Yadav

स्वामी प्रसाद का अखिलेश पर तंज: 'पीडीए का मतलब है चों-चों का मुरब्बा'; रोजगार को लेकर भाजपा पर भी किया हमला

Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय फ्री का अनाज बांटकर लाचार बना रही है। सरकार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल खोखले वादे कर रही है और सरकारी कामकाज व संपत्तियां अदाणी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya took a sarcasm at Akhilesh Yadav
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब है चों-चों का मुरब्बा है। वह यह बातें सोमवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कार्यक्रम आयोजित में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय फ्री का अनाज बांटकर लाचार बना रही है। सरकार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल खोखले वादे कर रही है और सरकारी कामकाज व संपत्तियां अदाणी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है। भाजपा सरकार शिक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को बंद कराए जा रहे हैं और उनकी जगह शराब व बीयर की दुकानें खोली जा रही हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले सरकार कंपोजिट विद्यालय की बात करती थी, अब कंपोजिट इंग्लिश शराब और बीयर की दुकान खोलने में जुटी है। आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति का आधार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटना है।

विज्ञापन

असल मुद्दें बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा लिया जा रहा है। इस दौरान नगर में आगमन पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले वह ताखा पूरब गांव पहुंचे और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed