{"_id":"57153d264f1c1b354f8b4bda","slug":"suffring-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
शरीर को जला देने वाली धूप से बचने के लिए सोमवार को चेहरा ढक कर निकले लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में ही इतना अधिक तापमान बढ़ने से स्कूल जा रहे बच्चों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन निकलते ही सूरज की तपिश बढ़ जाती है, तापमान 30 से 40 डिग्री पार कर जाता है।
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी जारी है, सुबह 9 बजे से 2 तक स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूल से छुट्टी के समय तापमान बढ़कर 40 के पार हो जाता है। अधिकतर बच्चे बीमारी के चपेट मे आ जा रहे है।
विज्ञापन
ज़िला प्रशासन का कोई भी आदेश यहां के प्राईवेट स्कूलों पर लागू नहीं होता है। फीस से लेकर स्कूलों का संचालन में घोर मनमानी की जा रही है। गर्मी से राहत के लिए स्कूलों में कोई व्यवस्था भी नहीं है, पंखे लगे है लेकिन चलाए नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
अभिभावको का कहना है कि छोटे बच्चों के स्कूल बन्द होने का समय निर्धारित किया जाए। सुबह 7 से 10 बजे तक ही चलाया जाए। जो भी स्कूल आदेश का पालन न करे उसकी मान्यता तक रद्द कर देनी चाहिए। स्कूल के बसो में बच्चों को भूसे की तरह भरा जाता है जाम की स्थित मे बच्चों की तबियत बिगड़ जा रही है।