फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students learn practical knowledge during the exposure visit

Jaunpur News: एक्सपोजर विजिट में विद्यार्थियों ने सीखा व्यावहारिक ज्ञान

Mon, 02 Feb 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students learn practical knowledge during the exposure visit
शैक्षिक एक्सपोजर विजिट जाते परिषदीय विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक। शिक्षा विभाग
जौनपुर। पीएमश्री योजना के तहत बच्चों को व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट सफलतापूर्वक हुआ। बच्चों ने अमूल डेयरी में व्यावहारिक ज्ञान सीखा। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने एक्सपोजर विजिट के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर अमूल की बनास डेयरी फूलपुर, वाराणसी के लिए रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण में जिले के 38 पीएमश्री विद्यालयों के 100 चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के साथ उनके संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने अमूल डेयरी प्लांट में दूध, दही, पनीर, मक्खन, घी, छाछ एवं विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। अमूल कंपनी के गाइड ने बच्चों को प्रत्येक इकाई की कार्य प्रणाली, तकनीकी जानकारी एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली के बारे में बताया। बच्चों ने विशेष रूप से यह जाना कि आइसक्रीम, घी और दूध के विभिन्न उत्पाद किस प्रकार आधुनिक तकनीक से तैयार किए जाते हैं। इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्किल डेवलपमेंट, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, उद्यमिता की समझ और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, डीसी एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, एसआरजी टीम सदस्य अजय कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed