फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students burned an effigy of Principal

छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला

Thu, 03 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students burned an effigy of Principal
टीडी कालेज में छात्रंों का परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाने के विरोध में छात्रों ने कालेज के गेट पर बुधवार को प्राचार्य का पुलता फूंककर विरोध जताया। छात्र नेता गौरव सिंह के नेतृत्व में प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित सभा में गौरव सिंह ने कहा कि परीक्षा फार्म भरने की तिथि बीतने को है, लेकिन कालेज प्रशासन छात्रों का फार्म जमा नहीं करा रहा है।

उपस्थिति को आधार बनाकर छात्रों का नुकसान किया जा रहा है। कालेज के पास छात्रों के लिए सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। कक्षाओं में बैठने के  लिए जगह नहीं है। कालेज उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


कहा कि शासन और यूजीसी का हवाला देकर छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई लेकिन छात्रों के लिए जो सुविधाएं देने की बात यूजीसी में कही गई है उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जो छात्र हित की बात करता है उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य तानाशाही का परिचय दे रहे हैं। उनके इस रवैये से छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। कालेज में लोकतंत्र की स्थापना के लिए छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह टोनी, मनीष यादऔव, विकास यादव, निखिल, शुभम, रोशन, मिंटू, भानु प्रताप, रिंकू  समेत काफी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed