फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student kidnapped and raped, case registered

Jaunpur News: अपहरण कर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped and raped, case registered
केराकत। केराकत क्षेत्र की एक छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वारदात 5 दिसंबर 2024 की है। वह सुबह 9 बजे घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। रास्ते में जलालपुर थाना क्षेत्र के आकाश निषाद ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। स्कूल छोड़ने के बहाने अपने ननिहाल ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान फोटो और वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने किसी को कुछ बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने को कहा था। इसके बाद आरोपी ने उसे गांव के पास छोड़ दिया था। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई दी परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोक-लाज से बात दबा दी गई। परिजनों ने एक महिला अगुआ से छात्रा की शादी तय कर दी लेकिन नाबालिग होने से शादी का दिन 8 महीने बाद का रखा गया था। दोनों रिश्तेदारों के बीच लेनदेन सब कुछ हो गया। इसकी जानकारी आरोपी लड़के को हुई तो उसने जिस लड़के से शादी तय हुई थी उससे मिलकर वीडियो दे दिया और वायरल कर दिया। इससे पीड़िता की शादी टूट गई। इसके बाद पीड़िता घटना की जानकारी केराकत कोतवाली में दी। आरोपी युवक को पुलिस ने एक दिन बैठाया फिर छोड़ दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने केराकत कोतवाल को निर्देश किया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार करें। कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed