फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Struggle to get married to aunt, father's head boils on protest

मामी से शादी करवाने का किया जिद्द,विरोध करने पर फोड़ा पिता का सिर

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Struggle to get married to aunt, father's head boils on protest
जफराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बुधवार को अपनी मामी से ही शादी करने की जिद्द पर अड़ गया। पिता ने इसका विरोध किया तो उनका सिर ही डंडे से फोड़ दिया। वहीं, परिजन इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां देर शाम तक चले पंचायत के बाद माफी नामा होने पर मामला रफा-दफा हुआ। युवक का ननिहाल जलालपुर इलाके के एक गांव में है। मामी, जो की एक बच्चे की मां है से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे फोन पर बात करते थे। युवक रात में अपनी मामी से मिलने भी पहुंच जाता था। इस बात की जानकारी जब उसके मामा सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो दोनों को फटकार लगाए और दूर रहने को कहे। लेकिन, इसी बीच बुधवार को युवक घर पर मामी से शादी करवाने को लेकर माता-पिता पर दबाव बनाने लगा। उसके पिता ने मना किया, तो गुस्से में आकर उसने अपने ही पिता के सिर व चेहरे पर डंडे से वार कर दिया, जिसके चलते उसके पिता घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर मामी सहित अन्य रिश्तेदार भी आ गए। जहां पर देर शाम तक मामी और भांजे के प्यार का बुखार उतर गया और वे माफीनामा देकर अलग-अलग रहने की बात कहें, जिसके बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि थाने पर दोनों पक्ष आपस में सहमित कर लिए की अब ले एक-दूसरे से दूर रहेंगे, जिसके बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed