{"_id":"67e5a432f2cc0a513b01a7a3","slug":"strictness-on-traffic-rules-12099-vehicles-challaned-for-not-wearing-helmet-in-three-months-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : यातायात नियमों पर सख्ती, तीन महीने में बिना हेलमेट पर 12099 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : यातायात नियमों पर सख्ती, तीन महीने में बिना हेलमेट पर 12099 वाहनों का चालान
Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
सार
यातायात नियमों को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त है। तीन महीने में बिना हेलमेट चलने वाले 12099 वाहनों का चालान काटा गया है और ये बताने का प्रयास है कि नियम की अनदेखी पर पहले रोकेंगे फिर जुर्माना ठोकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
यातायात विभाग तमाम प्रयास के साथ सख्ती भी बरत रहा लेकिन वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन महीने में ट्रिपलिंग करने पर 1704 तो बिना हेलमेट पर 12099 वाहनों का चालान काटा गया। इससे तीन महीने में 36.62 लाख रुपये का राजस्व मिला। यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश के तहत नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
इसके तहत सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का आग्रह किया गया। इस आदेश का पेट्रोल पंपों पर पालन नहीं होने पर जिला पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिला पुलिस लगातार वाहनों की जांच कर चालान कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक 3 महीने में ट्रिपलिंग पर 1704 वाहनों व बिना हेलमेट के 12099 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
यहां यातायात नियमों का उल्लंघन अधिक : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे, जेसीज चौराहे, पॉलिटेक्निक चौराहे, केराकत के सरायबीरू बाजार, तेजीबाजार-बरईपार चौराहा आदि जगहों पर लोग चालक बाइक पर ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाते देखे गए। इन तिराहे-चौराहाें पर दो पहिया, तीन या उससे अधिक लोगों को बैठते देखा गया। इन लोगों को न तो खुद की और न ही परिवार की चिंता है। न ही उन लोगों में पुलिस का खौफ है।
विज्ञापन