{"_id":"6201364c2dba7138796ff747","slug":"step-father-arrested-for-physical-torture-minor-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया है मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया है मुकदमा
Mon, 07 Feb 2022 08:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:40 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दूसरी शादी एक व्यक्ति के साथ हुई थी।
विज्ञापन
तब उसकी बेटी तीन साल की थी। आरोप है कि वह व्यक्ति आदतन शराबी और अपराधी प्रवृति का है। उसकी नीयत बेटी के प्रति ठीक नहीं थी। 26 जनवरी को वह काम पर गई थी, तब घर पर पति और 11 वर्षीय बेटी थी। काम से लौटने पर बंद कमरे में बेटी रो रही थी। बेटी ने आपबीती बताई। आरोप है कि पिता ने बेटी से गलत काम किया।
विज्ञापन
इस बात का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से भयभीत होकर वह अपनी बेटी को लेकर आजमगढ़ स्थित मायके चली गई। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन