फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Space programs are impossible without mathematical principles.

Jaunpur News: गणित के सिद्धांतों के बिना संभव नहीं है स्पेस प्रोग्राम

Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Space programs are impossible without mathematical principles.
टीडी पीजी कॉलेज के गणित विभाग की ओर से शनिवार को तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस एक्सप्लोरिंग द रोल आफ मैथमेटिक्स इन कंप्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि गणित के सिद्धांतों के बिना स्पेस प्रोग्राम संभव नहीं है। कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि एफडीएसटी न्यू दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट प्रोफेसर के गौरी कृष्णन ने गणित की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जितने भी स्पेस प्रोग्राम हैं वो बिना गणित के सिद्धांतों से संभव नहीं हैं।
विज्ञापन

समाज देश के उत्थान के लिए गणित में निरंतर अच्छे शोध होते रहने चाहिए। उन्होंने नए शोध के लिए सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग पर भी प्रकाश डाला। डीएसटी न्यू दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. प्रहलाद राम ने छात्र-छात्राओं को शोध के लिए प्रेरित किया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भविष्य को शोध के द्वारा और बेहतर बनाने की बात कही। टीडी कॉलेज गणित विभाग के प्रोफेसर एसपी सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजक को धन्यवाद ज्ञापित किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमए पठान ने रामानुजन के द्वारा गणित में किए गए योगदान से सबको अवगत कराया। उनके कार्यों को आगे ले जाने वाले गणितज्ञ जॉर्ज एंड्रयू एवं उनके कार्यों से सबको प्रेरणा लेते हुए नए शोध के लिए सबको प्रेरित किया। डीएसटी न्यू दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट प्रोफेसर एके सिंह ने सोसाइटी के फाउंडर प्रोफेसर शोभ नाथ सिंह एवं सेक्रेटरी प्रोफेसर सत्य प्रकाश सिंह प्राचार्य प्रोफेसर रामासरे सिंह का इस राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए धन्यवाद दिया। मोती लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रयागराज के प्रोफेसर शिव दत्त कुमार ने मैथमेटिक्स एंड मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed