फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sp workers hits at centre govt

रैली के समापन पर गरजे सपाई

Thu, 13 Aug 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Thu, 13 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
 sp workers hits at centre govt
बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में साइकल संदेश यात्रा के मौके पर सपाई केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों का भरोसा जीतकर अब उन्हें धोखा दे रही है। कहा कि वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार को जन्म देता है।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। संगठन के जिला प्रभारी श्यामलाल ने कहा कि जिस कड़ी धूप में तन्मयता के सात जिलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने साइकल चलाने का काम किया है। वह सराहनीय है। राज्य ललितकला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) संगीता यादव ने कहा कि पार्टी  मुखिया कहते हैं कि वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार को जन्म देता है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जबकि केंद्र सरकार लोगों के साथ ऐसा ही कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संघर्ष जारी रखना है और 2017 के चुनाव में दोबारा सपा का परचम फहराना है। विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। जो गांव गांव जाकर तपन भरी गर्मी में साइकल से सरकार का संदेश जनता तक पहुंचाया। विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं। जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद ने कहा कि जिले में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। डा. केपी यादव ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सीएम बेदाग हैं लेकिन मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए सभी को बेदाग रहना होगा।
विज्ञापन

सभा को विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी, श्रद्धा यादव, गुलाब सरोज, तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, हाजी अफजाल अहमद, अरशद खां, डा. अवधनाथ पाल, अध्यक्ष जिलापंचायत शारदा चौधरी, राजबहादुर यादव, जिला प्रवक्ता सुशील चंद्र दुबे, राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन, इंदु प्रकाश सिंह, सुशील श्रीवास्तव, पूनम मौर्या, प्रभानंद यादव, विनोद यादव, महेंद्र यादव, प्यारेमोहन यादव, रामधारी पाल, अवधेश पटेल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता  राजनारायण बिंद और संचालन  श्यामबहादुर पाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed