{"_id":"6764765924f3f24d3e014f24","slug":"sp-workers-burnt-effigy-in-protest-against-amit-shahs-statement-jaunpur-news-c-193-1-va11001-126857-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अमित शाह के बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अमित शाह के बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ पुतला दहन के दौरान पुलिस ने सपा नेता नीरज यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ दिए गए कथित बयान से क्षुब्ध होकर समाजवादी पार्टी के केराकत विधान सभा अध्यक्ष नीरज यादव ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाया और इस्तीफा की मांग की। सूचना पर चंदवक पुलिस नीरज यादव समेत सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि पुतला फुंकने कि ये लोग तैयारी कर रहे थे। फूंके नहीं थे, मामले की जांच चल रही है। उधर, केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से विरोध करना सबका अधिकार है।