फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP state government of promoting chaos

अराजकता को बढ़ावा दे रही सूबे की सपा सरकार 

Thu, 14 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
SP state government of promoting chaos
सपा शासन में व्याप्त गुंडाराज के विरोध में शहर कोतवाली चौराहे पर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और अरजाकता के विरोध में बुधवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जिसके कारण आए दिन लूट, हत्या और छिनैती की घटनाएं हो रहा है।
विज्ञापन

 

प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली के  सामने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व विधायक बांकलाल सोनकर, ओम प्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री गिरीश यादव, शशि मौर्या, राजनाथ गुप्त, परिवंद चौहान, सूर्य प्रकाश सिंह, पंकज जायसवाल, किरन

विज्ञापन


श्रीवास्तव, शैल साहू, माधुरी गुप्ता, सतीश त्यागी, आशीष गुप्त आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन विकास शर्मा ने किया। मुंगराबादशाहपुर: विधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार अपराध पर अंकुश नही लगा पारही है। अपराध चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबो की सुनने वाला कोई नही है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। इस अवसर पर मृत्युजंय प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, राजीव गुप्ता, विद्याशंकर तिवारी, गिरीश शर्मा, सतीश दूबे, ओमप्रकाश बिन्द, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्र विजय शुक्ल, अरूण सिंह आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, आरके उपाध्याय, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, जय सिंह, बृजेश सिंह, सुरेश शुक्ला, मिथिलेश सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, योगेन्द्र निगम आदि मौजूद रहे।


राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष छबिनाथ सिंह को सौंपा।  जफराबाद में फेफना के  विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में थाने के घेराव कर सरकार के  खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ नारेबाजी की। इस मौके  पर ईश्वर देव सिंह, डा. अजय सिंह, धर्मराज सिंह, डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, रामहित निषाद, शीलता प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed