फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP leader attacked with knife due to old rivalry

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में सपा नेता पर चाकू से हमला

Wed, 20 Mar 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP leader attacked with knife due to old rivalry
जलालपुर। क्षेत्र के रामपुर सोईरी गांव के खरका बाजार के पास सोमवार की रात एक युवक ने पुरानी रंजिश में सपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करदहा निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे सुशील सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसी गांव के घनश्याम सिंह ने फोनकर मेरे पिता को रामपुर सोईरी गांव के खरका बाजार में बुलाया। वहां से मेरे पिता राजेंद्र सिंह की बाइक पर पीछे बैठकर आरोपी घर आ रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर पिता ने बाइक खड़ी कर दी और नीचे उतर गए। इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर मेरे पिता पर हमलाकर दिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। पीड़ित के सिर, सीने और हाथ में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी रेहटी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि मुख्य आरोपी घनश्याम सिंह के साथ मिलकर हृदय नारायन सिंह, सभाजीत सिंह, उपेंद्र सिंह ने हमले की साजिश रची थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान के साथ रहते थे। प्रधानी के चुनाव को लेकर आरोपी रंजिश रखते थे। इसके पहले गांव में तालाब की खोदाई कराने के दौरान भी विवाद हुआ था। जलालपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी घनश्याम सिंह के अलावा हृदय नारायन सिंह, सभाजीत सिंह, उपेंद्र सिंह निवासी करदहा के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। घायल का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed