फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP-BJP two sides of the same coin

सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलूः सतीश मिश्रा

Mon, 26 Oct 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP-BJP two sides of the same coin
बक्सा क्षेत्र के संवसा गांव में बसपा द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते बसपा नेता सतीश चंद्र म? - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सासंद सतीश चंद्र मिश्र ने सोमवार को मल्हनी सीट से पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश दुबे के समर्थन में चुनावी सभा की। सवंसा गांव में हुई सभा में सपा, भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताते हुए काह कि योगी सरकार पूर्ववर्ती सपा सरकार के गुंडाराज, भ्रष्टाचार से आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि प्रदेश में बहू-बेटियां दिन में भी सुरक्षित नहीं है। चार बार प्रदेश की बागडोर संभालने वाली बसपा अध्यक्ष मायावती के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार की बात आज भी लोगों के जेहन में है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज रेलवे, एयर इंडिया, बीएसएनएल, बीमा कंपनी को पूंजीपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। 15-15 लाख खाते में और दो करोड़ प्रतिवर्ष नौकरियों को कौन कहे सरकार ने नौकरी लेने का कार्य किया है। आज नौकरियां भी ठेके पर दी जा रही है। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश की सरकार को चलाया था। इस दौरान पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, सांसद रितेश पांडेय, संगीता, संजय गौतम, रामचंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, वीरेंद्र चौहान, दिनेश टंडन, प्रभावती पाल, संजय गौतम, डॉ. हंसराज गौतम, अजय गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मदनराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed